कांके: पेसा झारखंड नियमावली 2025 को लागू करने के लिए रांची में राज्य स्तरीय कार्यशाला, मंत्री ने की अध्यक्षता
Kanke, Ranchi | May 21, 2026 पेसा झारखंड नियमावली 2025 को जमीनी अस्तर पर उतारने के लिए रांची में राज्य स्तरीय कार्यशाला हुई। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में विभागीय समन्वय और कार्ययोजना पर मंथन हुआ। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर झारखंड में बेहतर पेसा कानून लाया गया है। इसे जल्द से जल्द गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा ।