सेवा संकल्प अभियान: युवा ई-अरीना में दिखा डिजिटल हुनर
बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में 5 एवं 6 अक्टूबर को युवा ई-अरीना के तहत ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने मोबाइल गेमिंग और विभिन्न डिजिटल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
महापौर श्री रामू रोहरा और कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं युवाओं को AI एवं डिजिटल तकनीक में प्रशिक्षण के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
Dhamtari, Chhattisgarh | Oct 5, 2026