सेवा संकल्प अभियान में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हिंदी मेनोनाइट हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी में ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। धमतरी विकासखंड के 42 संकुलों से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘डिजिटल भारत’, ‘स्वच्छ भारत’, ‘नक्सलवाद’, ‘नया कश्मीर’ और ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकार, स्वच्छता, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण की कल्पना को रंगों के माध्यम से साकार किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #धमतरी #Dhamtari #भाषण_प्रतियोगिता #चित्रकला_प्रतियोगिता विद्यार्थी_प्रतिभा रचनात्मकता शिक्षा छत्तीसगढ़ Chhattisgarh DigitalBharat SwachhBharat NationalPride StudentTalent DhamtariDistrict
Dhamtari, Chhattisgarh | Oct 4, 2026