रायडीह: रायडीह में मोहर्रम का मेला लगा, चार गांवों का हुआ ताजिया मिलन
Raidih, Gumla | Jul 6, 2025 रायडीह प्रखंड के पुरानी रायडीह में ताजिया मिलन मेला सह मोहर्रम आखाड़ा का आयोजन किया गया। यह मेला सह मोहर्रम आखाड़ा 1904 ई से लगातार लगता आ रहा है,मेले में प्रखंड के चार गांव नवागढ़ पतराटोली, बरगीडांड़, महुआटोली व पुरानी रायडीह का ताजिया मिलन किया गया साथ ही फातिया खानी कर हुसैन के सदके में सभी अमन चैन की दुआ मांगी गयी मेले में आकर्षण का केंद्र बना ताजिया।