लक्ष्मीपुर: मोहनपुर में करैत सांप के डंसने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में पसरा मातम
लक्ष्मीपुर प्रखंड के मटिया मोहनपुर गांव में सोमवार रात करैत सांप के डंसने से नौ वर्षीय संजना कुमारी की मौत हो गई। जिससे परिजनों में मातम पसरा है। परिजनों ने मंगलवार को 9 बजे बताया कि सोते समय करैत सांप ने बच्ची को तीन बार डंस लिया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन जागे और सांप को मार दिया। गंभीर हालत में संजना को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।