कटकमदाग: मोहर्रम के मद्देनजर कटकमदाग पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील
इस्लाम धर्मावलंबीयों के आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कटकमदाग थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया, फ्लैग मार्च का नेतृत्व कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी एवं पुलिस अधिकारियों ने किया, जिसमें पुलिस बल के जवानों ने विभिन्न चौक-चौराहों संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया