कोरांव: विधानसभा कोरांव के बेलवनिया माइनर में 40 साल बाद पानी पहुंचने पर किसानों में खुशी, विधायक ने चौपाल लगाकर दी जानकारी
विधानसभा कोरांव के उपरौध क्षेत्र की बेलवनिया माइनर में 40 साल बाद पानी पहुंचने से किसानों में खुशी का माहौल है। इस माइनर में पानी आने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए बड़ी राहत मिली है। यह उपलब्धि कोरांव विधायक राजमणि कोल के अथक प्रयासों का परिणाम है। उनके प्रयासों के बाद वर्ष 2023 में जीर्ण-शीर्ण पड़ी नहर की पुनर्स्थापना परियोजना को मंजूरी मिली थी।