दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक की स्थिति गंभीर रहने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।