महोबा: महोबा जिला पुरुष अस्पताल में बाहर की दवा लिखने पर हुआ हंगामा, CMS ने डॉक्टर को भेजा नोटिस
Mahoba, Mahoba | Jun 15, 2026 महोबा जिला पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में बाहर की 6 हजार रुपये की दवाएं लिखने पर हंगामा हो गया। मरीजों से मंगाई गई दवाएं अस्पताल में पहले से उपलब्ध थीं। CMS डॉ. सुरेश ने औचक निरीक्षण में पाया कि बरेली के मो. उवैस, कुलपहाड़ के भूपेन्द्र व अंकित समेत 4 मरीजों को अनावश्यक दबाएं बाहर से मंगाई गईं। CMS ने डॉक्टर को नोटिस जारी कर दवाएं वापस कराने के निर्देश दिये।