ब्यौहारी: देवलौंद में अवैध खनन जारी: ठेका नहीं होने पर भी रेत से भरा एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त
देवलौंद थाना क्षेत्र में ठेका स्वीकृत न होने के बावजूद अवैध रेत खनन जारी है। पुलिस ने सुखाड़ चेक पोस्ट के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर आरोपी पर खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई को औपचारिक बताते हुए खनन माफियाओं पर प्रशासन की मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।मामले में पुलिस ने रविवार सुबह 8 बजे खुलासा किया है।