मधेपुरा: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित और पारदर्शी समाधान का दिया भरोसा
मधेपुरा समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कक्ष में जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 32 आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी रंजन ने सभी आवेदनों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुना