अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुजगहन निवासी भावेश कुमार साहू ने अपने घर में फांसी लगा लिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया। आज बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है।