आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री अनिल कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), कुचायकोट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र और आपातकालीन सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया।
एसडीओ महोदय ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिया कि सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी समय पर उपस्थित रहें तथा मरीजों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण इलाज दें। उन्होंने अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, साफ-सफाई और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी सीधे बातचीत कर फीडबैक लिया गया।
#Gopalganj #SurpriseInspection #KuchaikotCHC #HealthCare #PublicService #GopalganjAdministration
Bihar Health Department
State Health Society, Bihar
1 views | Gopalganj, Bihar | Jul 9, 2026