आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) ने प्रखंड कार्यालय मांझा का औचक निरीक्षण कर संचालित योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीएम महोदय ने सभी शाखाओं के अभिलेखों का गहन अवलोकन किया और लंबित मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों से कहा कि प्रखंड कार्यालय आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
डीएम महोदय ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के साथ-साथ सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।
#Gopalganj #SurpriseInspection #ManjhaBlock #PublicService #GoodGovernance #GopalganjAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar