होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा, 12 नमूने जब्त, कई अनियमितताएं उजागर
शनिवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल द्वारा गठित संभागीय उड़नदस्ता एवं स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने नर्मदापुरम की आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई के दौरान नावेल्टी फ्रोजेन फूड्स,रैसलपुर और सरिता आइसक्रीम, नर्मदापुरम की गहन जांच की गई।निरीक्षण में लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताएं सामने आई।