पूर्वी चंपारण जिले के चकिया प्रखंड की पंचायतों में लगाए गए सोलर स्ट्रीट लाइटों की अब प्रशासन जांच कर रहा है। जिला पदाधिकारी के विशेष निर्देश के बाद अधिकारियों को सोलर स्ट्रीट लाइटों की क्रियाशीलता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इसी क्रम में बरमदिया पंचायत में जांच की गई, जहां 10 में से 2 सोलर स्ट्रीट लाइट अक्रियाशील मिलीं। मामला चकिया प्रखंड के बरमदिया ग्राम पंचायत का है। गुरुवार को प्रखंड पंचायती राज अधिकारी अर्धनारीश्वरम नटराजन ने पंचायत क्षेत्र में लगाए गए सोलर स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 10 सोलर स्ट्रीट लाइटों की जांच की गई। जांच में 2 लाइटें अक्रियाशील, जबकि 8 लाइटें क्रियाशील पाई गईं।।।।।।।।।।।।।।।।
#SolarStreetLight #SolarLight #Chakia #चकिया #EastChamparan #पूर्वीचंपारण #Motihari #मोतिहारी #BiharNews #बिहारन्यूज #PanchayatNews #पंचायतसमाचार #SolarStreetLightInspection #प्रशासन #जिलाधिकारी #BiharAdministration #ग्रामीणविकास #विकासकार्य #Today24CrimeNews #LocalNews #BreakingNews #NewsUpdate
Patna Rural, Patna | Sep 11, 2026