मौदहा: सड़क निर्माण को लेकर चौथे दिन अनशनकारियों ने खून से पत्र लिख सीएम को संबोधित ज्ञापन मौदहा एसडीएम को सौंपा
चौथे दिन सड़क निर्माण को लेकर जारी क्रमिक अनशन में अनशन स्थल पर ही अनशनकारियों ने अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मौदहा राजेश चंद्र को सौंपते हुए जल्द ही सड़क निर्माण को लेकर पूर्ण समाधान की मांग की है। गुरुवार को अनशन में सुबह से ही भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।