मौदहा: मुटनी गांव में गृह कलह के चलते युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बीते चार माह से मायके में थी पत्नी
बिवांर थाना क्षेत्र के मुटनी गांव निवासी 28 वर्षीय लवलेश प्रजापति पुत्र सिद्धगोपाल ने देर रात गले में साड़ी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र पानीपत में ड्राइवरी का काम करता था, जो दस दिन पहले गांव लौटा था। उन्होंने बताया कि लवलेश की तीन साल पहले शादी हुई थी लेकिन चार माह पहले उसकी पत्नी किसी बात से झगड़ा कर मायके चली गई थी।