जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर जवैनिया में कटाव निरोधक कार्यों का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी, भोजपुर मनेश कुमार मीणा द्वारा आज गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के मद्देनजर जवैनिया में कराए गए कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कटाव निरोधक कार्यों एवं तटवर्ती क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से जलस्तर एवं संभावित जोखिमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
Arrah, Bhojpur | Aug 22, 2026