मैनपुरी: मैनपुरी उप निबंधक कार्यालय में फर्जी तरीके से हो रहे बैनामों पर लगी रोक
जनपद फर्रुखाबाद के ग्राम नगला सलेमपुर निवासी अखिलेश कुमार ने मैनपुरी उप निबंधक कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया कि उनके भाई राधेश्याम द्वारा जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कर लिया और उसे बेचने की फिराक में है। जबकि मामले में राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा भी कोतवाली में पंजीकृत है और न्यायालय में भी मामला चल रहा है। उसके बावजूद भी जमीन को बेची जा रही है।