कटोरिया: बहदिया के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सर्वे अमीन जख्मी।
Katoria, Banka | Jul 6, 2026 कटोरिया- बांका रोड स्थित बहदिया के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक सड़क पर आए बकरी को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में कटोरिया विशेष भूमि सर्वेक्षण विभाग में पदस्थापित सर्वे अमीन कपिलदेव शास्त्री जख्मी हो गया। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया।