पटना ग्रामीण: एक्जीविशन रोड स्थित चांदनी व्यापार अपार्टमेंट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
शुक्रवार की रात 9 बजे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक्जीविशन रोड स्थित चांदनी व्यापार अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 4 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। आग उस वक्त लगी, जब 5 लोग फ्लोर में थे। जिस फ्लोर परआग लगी थी, उसमें उम्मीद नाम का एनजीओ चलता है।