गुना नगर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण, पुलिस 24 घंटे मदद के लिए तत्पर
गुना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 26 जनवरी को सुबह गणतंत्र दिवस पर एसपी अंकित सोनी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। कहा, सुरक्षा शांति विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। आम नागरिकों की हर संभव मदद के लिए पुलिस 24 घंटे तात्पर्य है। सभी जिले वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की एसपी ने बधाई दी।