सिवनी: विश्व आदिवासी दिवस ड्यूटी से लौटते कोटवार नाले में बहे, 5 दिन बाद मिला शव; संघ ने मांगा मुआवजा
Seoni, Seoni | Aug 14, 2026 सिवनी के छपारा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी निवासी कोटवार लेखराम की नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर कानून-व्यवस्था ड्यूटी निभाने के बाद घर लौटते समय पैर फिसलने से कोटवार नाले के तेज बहाव में बह गया। और करीब 5 दिन बाद लालपुर-बोरिया क्षेत्र में कोटवार का शव मिला।