फर्रुखाबाद: हुल्लापुर चौराहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
कादरीगेट के मोहल्ला आवास विकास डॉ राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जनपद हरदोई थाना पाली के गांव तेरा निवासी घायल 18 वर्षीय अजय पुत्र सतेंद्र सिंह को भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ ने घायल को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।घायल के पिता सतेंद्र सिंह ने बताया कि अजय बाइक से हुल्लापुर जा रहा तभी चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।