पटियाली: गंजडुंडवारा में अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत, वायरिंग चेक करते समय हुआ हादसा
कासगंज के गंजडुंडवारा में एटा रोड पर ट्रैक्टर की वायरिंग चेक करते समय 28 वर्षीय रामशंकर उर्फ रामू निवासी बछुईया थाना सिकंदरपुर वैश्य की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर अचानक सेल्फ स्टार्ट होकर गियर में आगे बढ़ा और उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।