ऊन: झिंझाना पुलिस ने बल्हेडा निवासी नशा तस्कर को ₹1.60 लाख कीमत की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
Un, Shamli | May 12, 2026 मंगलवार की शाम 6 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस पार्टी ने क्षेत्र के गांव बल्हेडा निवासी कथित नशा तस्कर सद्दाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से ₹1.60 लाख कीमत की 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।