बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य ने पास्को एक्ट के वांछित सिपाही उसके पिता व अन्य पर 15 हजार इनाम किया घोषित
थाना भमोरा में पंजीकृत मुक़दमे में पुलिस का सिपाही सुरकेश शर्मा व उसके पिता रिटायर पुलिस कर्मी देवेंद्र शर्मा व अन्य पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पिता पुत्र के खिलाफ थाना भमोरा में पास्को एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।थाना भमोरा क्षेत्र के गांव लंगूरा निवासी सुरकेश व उसके पिता देवेंद्र के खिलाफ पास्को एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।