बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज पुल पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर ,दो युवक हुए घायल
बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज पुल पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवक हुए घायल। घायल युवको को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।