बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के खऊआ में महिला को बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा,दबंगों ने जमकर पीटा
सीबीगंज थाना क्षेत्र के खऊआ में महिला को बेटी के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। दबंगों ने जमकर महिला की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ व मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।