हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के दो मुकदमो में फरार चल रहे एक वारंटी को पावधोई मौहल्ले से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पावधोई मौहल्ले से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम फिरोज है जिसके ऊपर चेक बाउंस के दो मुकदमे चल रहे हैं। न्यायालय से गैर जमानत वारंट जारी होने के बाद आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने उसके घर से ही दबोच लिया।