किशनगंज: किशनगंज में लॉटरी टिकटों के साथ एक युवक गिरफ्तार
किशनगंज सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को 1 बजे थाना क्षेत्र के डांगी बस्ती वार्ड संख्या 12 निवासी आशिम साह को अवैध लॉटरी टिकटों के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 1195 लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। सदर थाना पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उक्त व्यक्ति को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है।