हसनपुर: आदमपुर का युवक गोरखपुर में बिजली कार्य करते समय झुलस गया, मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम
आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की गोरखपुर में बिजली का कार्य करते समय झुलसने से उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। परिजनों द्वारा शव को गांव लाया गया। जहां परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर अलीगढ़ मार्ग जाम कर दिया।