गुन्नौर: रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया
रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री शौच के लिए जंगल में गई थी। लेकिन इसके बाद किशोरी वापस घर नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। लेकिन किशोरी का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों को बाद में पता चला युवक भगाकर ले गया है।