संडीला: भरावन के ग्राम सिकंदरपुर में विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से यूकेलिप्टस के पेड़ झुलसे, मुआवजे की मांग की गई
भरावन के सिकंदरपुर गाँव में ग्यारह हजार लाइन से निकली चिंगारी से यूकेलिप्टस के पेड़ जलकर झुलस गए। रविवार 9 बजे गांव निवासी श्याम कुमार ने बताया सिकंदरपुर गाँव में डेढ़ बीघा खेत में तीन वर्ष पूर्व यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए थे। खेत के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन के ढीले तारों के चलते वे यूकेलिप्टस में टकराये जिससे आग लग गई और पूरी लिपटस जल गई।