अंबाह: सेंट्रल बैंक से गोल्ड लोन की रकम निकालते ही किसान के 1.12 लाख बैंक के सामने से चोरी
Ambah, Morena | Aug 19, 2026 अंबाह। सेंट्रल बैंक से गोल्ड लोन की रकम निकालकर घर जा रहे वित्त का पुरा निवासी किसान पूरनसिंह तोमर की टीवीएस लूना की डिग्गी से बदमाशों ने 1 लाख 12 हजार रुपये पार कर दिए। घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे की है। दो बाइक सवारों ने पीछा कर वारदात को अंजाम दिया और मुरैना तिराहे की ओर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।