तुरकौलिया: टिकैता निवासी बीडीओ कृष्ना राम के आवास सहित अन्य 4 ठिकानों पर निगरानी टीम ने आय से अधिक मामले में छापेमारी की
टिकैता निवासी बीडीओ कृष्ना राम के आवास सहित अन्य चार ठिकानों पर निगरानी टीम द्वारा आय से अधिक संपति के मामले में छापेमारी की गई। जिसमें टिकैता,राजबाजार मोतिहारी,सीतामढ़ी,सुरसंड व पटना में एक साथ छापेमारी हुई। सूत्रों की माने तो उनके यहां से आय से अधिक संपति मिलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। शनिवार सुबह ही छापेमारी शुरु हुई। उनकी पत्नी सरकारी शिक्षिका है।