चूरू: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर विधानसभा में की गई टिप्पणी पर कांग्रेसजनों ने चूरू में किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Feb 22, 2025 जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज खिचड के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को लेकर राजस्थान विधानसभा में की गई असंसदीय टिप्पणी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ चूरू जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के आगे विधानसभा अध्यक्ष का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्षन किया गया।