गुन्नौर: गांव धनारी पट्टी लाल सिंह में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप
धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी बहादुर की पत्नी भावना का शव गुरुवार शाम करीब 6 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी बहादुर की शादी करीब 4 महीने पहले वहजोई थाना क्षेत्र के गांव जयरोई हयातनगर निवासी नारायणदास की पुत्री भावना के साथ हुई थी।