रुद्रपुर: माधोपुर गांव में नदी में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम
बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब छोटी गंडक नदी में डूबने से 5 वर्षीय एकम की मौत हो गई। खेलते-खेलते वह नदी किनारे पहुंचा और नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। काफी देर बाद ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। मासूम की मौत से गांव में शोक छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बेसुध हो गईं।