Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

‘पुस्तक माफिया’ सक्रिय होने का आरोप, प्राइवेट स्कूलों में किताबों के ठेके पर उठे सवाल ! #BhopalNews #BookMafia #Private...

Sagar Nagar, Sagar | Mar 13, 2026

MORE NEWS

स्कूटी चोरी का सीसीटीवी आया सामनें #sagar #smartmpnews #news #shorts

स्कूटी चोरी का सीसीटीवी आया सामनें #sagar #smartmpnews #news #shorts

Sagar Nagar, Sagar | Jun 29, 2026

➡️ सागर में 'शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026' का भव्य समापन; 200 युवाओं को बांटे गए प्रमाण-पत्र

 मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 45 दिवसीय आवासीय "अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं हेतु शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026" का आज कलेक्टर सभा कक्ष, सागर में गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्य बोध विकसित कर उन्हें सैन्य बल, पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करना है।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह दाहिया (महार रेजिमेंट, सागर) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया। उक्त संपूर्ण योजना एवं समापन समारोह कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर के मार्गदर्शन में किया गया। मंच संचालन: कार्यक्रम का संचालन श्री रजत सोनी डिप्टी कलेक्टर, सागर द्वारा किया गया।

 विशिष्ट उपस्थिति: समारोह में आर्ट एंड कॉमर्स महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सरोज गुप्ता, मंत्र एकेडमी के संचालक व शैक्षणिक प्रशिक्षक श्री शैलेंद्र तिवारी तथा जिला सैन्य कल्याण बोर्ड से शारीरिक प्रशिक्षक श्री राम प्रताप तोमर सहित कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

➡️ प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएं

 चयनित प्रतिभागी: इस 45 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में सागर जिले के 100 छात्र एवं 100 छात्राओं (कुल 200 चयनित अभ्यर्थियों) ने सफलता पूर्वक अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया।

 व्यापक पाठ्यक्रम: प्रशिक्षण के दौरान योग्य ट्रेनर्स के माध्यम से प्रतिदिन 4 घंटे का सैद्धांतिक प्रशिक्षण (सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, कंप्यूटर व अंग्रेजी) और प्रतिदिन 3 घंटे का शारीरिक प्रशिक्षण (दौड़, ऊंची-कूद, लंबी कूद, गोला फेंक आदि) प्रदान किया गया।

 सुविधाएं एवं शिष्यवृत्ति: प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क आवासीय व्यवस्था, भोजन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही पात्र पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को ₹1000/- प्रतिमाह तथा महिला प्रशिक्षणार्थियों को ₹1100/- प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति भी प्रदान की जा रही है।

➡️ प्रमाण-पत्र वितरण और समापन -

समारोह के अंतिम चरण में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी नियमित निरंतर उपस्थित छात्र - छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उनके लिए सुरक्षा बलों और निजी सुरक्षा एजेंसियों में रोजगार के बेहतर अवसर सुनिश्चित होंगे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सागर में 'शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026' का भव्य समापन; 200 युवाओं को बांटे गए प्रमाण-पत्र मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 45 दिवसीय आवासीय "अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं हेतु शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026" का आज कलेक्टर सभा कक्ष, सागर में गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्य बोध विकसित कर उन्हें सैन्य बल, पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह दाहिया (महार रेजिमेंट, सागर) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया। उक्त संपूर्ण योजना एवं समापन समारोह कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर के मार्गदर्शन में किया गया। मंच संचालन: कार्यक्रम का संचालन श्री रजत सोनी डिप्टी कलेक्टर, सागर द्वारा किया गया। विशिष्ट उपस्थिति: समारोह में आर्ट एंड कॉमर्स महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सरोज गुप्ता, मंत्र एकेडमी के संचालक व शैक्षणिक प्रशिक्षक श्री शैलेंद्र तिवारी तथा जिला सैन्य कल्याण बोर्ड से शारीरिक प्रशिक्षक श्री राम प्रताप तोमर सहित कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे। ➡️ प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएं चयनित प्रतिभागी: इस 45 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में सागर जिले के 100 छात्र एवं 100 छात्राओं (कुल 200 चयनित अभ्यर्थियों) ने सफलता पूर्वक अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया। व्यापक पाठ्यक्रम: प्रशिक्षण के दौरान योग्य ट्रेनर्स के माध्यम से प्रतिदिन 4 घंटे का सैद्धांतिक प्रशिक्षण (सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, कंप्यूटर व अंग्रेजी) और प्रतिदिन 3 घंटे का शारीरिक प्रशिक्षण (दौड़, ऊंची-कूद, लंबी कूद, गोला फेंक आदि) प्रदान किया गया। सुविधाएं एवं शिष्यवृत्ति: प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क आवासीय व्यवस्था, भोजन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही पात्र पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को ₹1000/- प्रतिमाह तथा महिला प्रशिक्षणार्थियों को ₹1100/- प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति भी प्रदान की जा रही है। ➡️ प्रमाण-पत्र वितरण और समापन - समारोह के अंतिम चरण में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी नियमित निरंतर उपस्थित छात्र - छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उनके लिए सुरक्षा बलों और निजी सुरक्षा एजेंसियों में रोजगार के बेहतर अवसर सुनिश्चित होंगे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026