कानपुर: कानपुर चिड़ियाघर में तेंदुए को मीट खिलाते पकड़े गए 2 युवकों से की गई पूछताछ
कानपुर चिड़ियाघर में दो युवको ने तेंदुए को अनाधिकृत रूप से मीट खिला दिया।घटना रविवार की है जब चिड़ियाघर घूमने आए दोस्तों की इस हरकत को कीपर ने देखा तो तुरंत रेंजर को सूचित किया। तलाशी मे कुछ और मीट के टुकड़े भी बरामद हुए हैं। वही कानपुर जू निर्देशक अनुराग सिंह ने सोमवार 10:00 बजे बताया कि खिलाए गए मीट के सैंपल लेकर जांच की जारही है।