कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल
पनकी थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। रविवार 3 बजे अचानक फैक्ट्री से धुआं निकलता देखा, जिसके बाद आग की लपटें 10 फीट ऊंचाई तक पहुंच गईं। केमिकल की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा