कानपुर: गुजैनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर की आत्महत्या
गुजैनी इलाके में एक महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। उससे पहले महिला ने अपने बच्चों को पीटा। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और फिर कमरे में जाकर फांसी लगा जान दे दी। गुजैनी इंस्पेक्टर ने रविवार 9बजे जानकारी दी कि, घरेलू कलह के चलते महिला ने फांसी लगा ली है अभी परिवार की तरफ से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया है ।