कानपुर: कानपुर नगर निगम में महिला पार्षद के खिलाफ बंद लिफाफे में बांटे गए पर्चे, अधिकारियों और पार्षदों में मचा हड़कंप
कानपुर नगर निगम में महिला पार्षद के खिलाफ एक अज्ञात व्यक्ति ने पर्चे छपवाकर उनको पार्षदों और अधिकारियों को भेज दिए। पर्चे जब पार्षदों के पास बंद लिफाफे में पहुंचे तो हड़कंप मच गया। मामले में महिला पार्षद ने रविवार 12 बजे नगर आयुक्त से शिकायत की तो जांच के आदेश दिए गए।जांच अधिकारी आवेश खान ने बताया कि नगर आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देश पर जांच की जा रही है।