इंदौर: 21 नवंबर को खजराना मंदिर में होनेवाले कार्यक्रम को किया गया निरस्त, भक्त निवास और सत्संग हॉल का होना था लोकार्पण
Indore, Indore | Nov 18, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव 21 नवम्बर को इंदौर में खजराना गणेश मंदिर में बने भक्त निवास और सत्संग हॉल का लोकार्पण करके शहर को बड़ी सौगात देने वाले थे लेकिन फिलहाल इस लोकार्पण के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को बताया कि खजराना गणेश मंदिर में 21 नवम्बर को होने वाला प्रोग्राम फिलहाल स्थगित किया गया है।