इंदौर: महापौर ने सिरपुर तालाब का दौरा किया, तालाब किनारे बटरफ्लाई पार्क बनेगा, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भी लगेगी
Indore, Indore | Nov 18, 2024 इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सिरपुर तालाब का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद, झोनल अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महापौर भार्गव द्वारा निरीक्षण के दौरान सिरपुर तालाब पर अधूरे कार्यों और क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए 1 महीने में सभी पूरे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।