लखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत पर श्रद्धांजलि सभाः लखीमपुर खीरी में वैश्य एकता परिषद ने निकाला कैंडल मार्च
लखीमपुर खीरी। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में 22 जून को हुए अग्निकांड में 15 छात्रों की मृत्यु हो गई थी। इन छात्रों की स्मृति में मंगलवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, खीरी द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने किया।
मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे शहर के संकटा देवी
स्थित सुभाष पार्क में परिषद के पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग और स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। इसके बाद सुभाष पार्क से संकटा देवी चौराहा स्थित अग्रसेन चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां लिए लोगों ने मौन मार्च निकालकर हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों को श्रद्धांजलि दी।
अग्रसेन चौक पर मृत छात्रों के चित्रों एवं पोस्टरों पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्तियां जलाई गईं। उपस्थित लोगों ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक संतप्त परिवारों के प्रति भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं।
सभा को संबोधित करते हुए परिषद के जिला अध्यक्ष और वक्ताओं ने इस घटना को दुखद बताया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर परिषद के लखनऊ मंडल अध्यक्ष सुशील गुप्ता, जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता,आनंदराम रस्तोगी , अजय गुप्ता लकी, प्रशांत जायसवाल, कीर्ती गुप्ता, चंदन शाह, राजकुमार गुप्ता, देवेन्द्र रस्तोगी, सुमित जायसवाल मोदी, शैलेन्द्र रस्तोगी, विपिन रस्तोगी, विक्रम गुप्ता, प्रथम रस्तोगी, अजय जायसवाल, अजीत गुप्ता, डा. अश्विनी गुप्ता, संकटा गुप्ता सही तमाम लोग उपस्थित रहे।
Sadar, Lucknow | Jun 23, 2026