महाशिवरात्रि के अवसर पर समय समर्पित सेवा समिति द्वारा शिव बारात निकाली गई। पुरनपुरा से शुरू हुई बारात शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कांच मंदिर माधवगंज पहुंची थी । इसके बाद बुधवार दोपहर 2 बजे भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।