चितरंगी: ओडागी गांव के गडई टोला में कुएं में मिला शव, हुई शिनाख्त
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम ओडागी के गडई टोला मे बिते दिन शनिवार को कुएं मे अज्ञात युवक का शव मिला था।जहां आज दिन रविवार के दोपहर 12:00 बजे से FSL एवं फिंगरप्रिंट टीम के साथ SDOP मोरवा,टीआई गढ़वा,थाना प्रभारी चितरंगी हमराह के साथ घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।जहां पता चला कि उक्त शव गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगवां निवासी रामकुमार कोल की है।